Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कुल 3951 पद
राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और लंबे समय से प्रतीक्षित खुशखबरी आ चुकी है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Basic & Senior Computer Instructor) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड द्वारा कुल 3951 पदों पर बम्पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
यदि आप भी कंप्यूटर के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आज के इस विशेष Learning Tubes लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न की पूरी व प्रामाणिक जानकारी देंगे।
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और परीक्षा की तिथियां निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित की गई हैं:
आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि: 22 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि: 23 अगस्त 2026
📢 राजस्थान के छात्रों के लिए एक और बड़ी अपडेट!
यदि आप कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के साथ-साथ राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) की भी तैयारी कर रहे हैं, तो बोर्ड द्वारा उसकी परीक्षा तिथियां भी घोषित की जा चुकी हैं। पूरा शेड्यूल और तैयारी की बेहतरीन रणनीति जानने केcl लिए हमारा यह विशेष लेख जरूर पढ़ें:
या ग्रेजुएशन के साथ मान्यता प्राप्त डिप्लोमा (जैसे- PGDCA या NIELIT ‘A’ लेवल)।
आयु सीमा और विशेष छूट (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना का आधार: 1 जनवरी 2027
आयु सीमा में अतिरिक्त छूट: पिछली कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी, जिसके कारण बोर्ड द्वारा इस बार सभी श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों (ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600
राजस्थान के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए: ₹400
सभी दिव्यांगजन (PwD) अभ्यर्थियों के लिए: ₹400
(नोट: यदि आपने पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क यानी One Time Registration – OTR Fee जमा करवा दिया है, तो आपको दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा।)
परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)
इस भर्ती में कुल दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा (कुल लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी)।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3 या 0.33) भाग की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।
प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है (एससी/एसटी वर्ग को इसमें 5% की छूट दी गई है)।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
लॉगिन करने के बाद होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment Portal” के विकल्प का चयन करें।
इसके बाद “RSSB Basic and Senior Computer Instructor Recruitment 2026” के सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क बकाया है तो शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Final Submit करके प्रिंटआउट निकाल लें।
विशेष ज़रूरी बातें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और तैयारी का बिगुल बज चुका है। चूंकि इस बार 1/3 नेगेटिव मार्किंग की भी संभावना जताई जा रही है, इसलिए आपको सतही तैयारी से बचकर हर विषय को गहराई से पढ़ना होगा। रीजनिंग, गणित और राजस्थान जीके का वेटेज सबसे ज्यादा है, इसलिए इन पर विशेष फोकस रखें।
राजस्थान सीईटी परीक्षा के बेहतरीन हस्तलिखित नोट्स, डेली क्विज, पिछले वर्षों के सॉल्व्ड पेपर्स और हर सरकारी नौकरी की सबसे तेज और सटीक अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए गणित के सूत्रों पर मजबूत पकड़ होना आवश्यक है। यदि आप भी बार-बार फॉर्मूले भूल जाते हैं, तो गणित चालीसा आपके लिए एक उपयोगी रिवीजन बुक है।
इस पुस्तक में महत्वपूर्ण गणितीय सूत्रों को सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है, जिससे कम समय में त्वरित पुनरावृत्ति की जा सके। यह पुस्तक हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
गणित चालीसा का निर्माण अनुष्का ग्रुप के अनुभवी शिक्षक Bhupesh Kumar Parmar द्वारा, Rajeev Surana के मार्गदर्शन में किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में उनके वर्षों के अनुभव का लाभ हजारों विद्यार्थियों को मिला है।
📚 पुस्तक खरीदने के लिए:
याद रखिए – सूत्र याद, तो गणित आसान!
आप इस बार 12th लेवल सीईटी की तैयारी कर रहे हैं या ग्रेजुएशन लेवल की? अपनी राय और तैयारी से जुड़ा कोई भी सवाल नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें!